सिर के बल सीढ़ियां चढ़कर चीनी व्यक्ति ने रचा इतिहास, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीन के रहने वाले ली किंगबो ने किसी भी तरह की मदद लिए बिना केवल अपने सिर के सहारे लगातार 40 सीढ़ियां चढ़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस उपलब्धि का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखकर लोग ली के गजब के संतुलन, कड़ी मेहनत और साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि यह व्यक्ति अद्भुत है और इनका संतुलन वाकई में बहुत उच्च स्तर का है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
सिर के बल सीढ़ियां चढ़कर चीनी व्यक्ति ने रचा इतिहास, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड | ShortKT