सिर्फ 4 दिन की जान-पहचान के बाद शख्स ने शादी के लिए बनाया दबाव, छात्रा ने ठुकराया रिश्ता
रेडिट पर एक कॉलेज छात्रा ने साझा किया कि उसकी बेस्ट फ्रेंड के एक परिचित ने मिलने के महज 4 दिन बाद ही उससे शादी की बात शुरू कर दी। छात्रा ने बताया, 'मेरी योजना विदेश जाने की है, जबकि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। मेरा जन्म और पालन-पोषण भारत से बाहर हुआ है।' छात्रा के अनुसार, जब उसने शादी से मना किया तो वह शख्स उसे अपनी सैलरी स्लिप और अन्य वित्तीय दस्तावेज भेजने लगा। छात्रा ने स्पष्ट किया कि मामला पैसों का नहीं, बल्कि उसकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उसकी चिंताओं का है।