'सिर्फ तुम' के बाद फिल्मों के लिए नहीं आए ऑफर: संजय कपूर
अभिनेता संजय कपूर ने खुलासा किया है कि 'सिर्फ तुम' की रिलीज के बाद उन्हें किसी भी फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला। उन्होंने बताया, "'सिर्फ तुम' के बाद मैंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की... मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ।" संजय ने आगे कहा, "लोगों ने मेरे काम को काफी सराहा और आज भी इस फिल्म की चर्चा होती है, लेकिन उसके बाद मेरे पास ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं आया जिसे मैं करने के लिए तैयार होता।"