सिरमौर: बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुकाजी इलाके में संगड़ाह-पलार मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। इस दुखद घटना में 4 लोगों की जान चली गई है, वहीं 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 3 लोगों को नाहन मेडिकल कॉलेज और 1 व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।