सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन का परिवार परेशान, घर छोड़ने को मजबूर
'टीवी9 भारतवर्ष' की रिपोर्ट के अनुसार, केतन मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का परिवार काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बताया गया है कि 25 जून से चेतन के पिता बाबूलाल सिरवी ने अपनी किराने की दुकान बंद कर दी है। साथ ही, उनका पूरा परिवार अपना घर खाली कर रिश्तेदारों के यहां रहने को विवश है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।