सिया गोयल की हरकत पर भड़के लोग: पुलिस कस्टडी में मिडल फिंगर दिखाने पर बोले- 'इसे कानून का डर नहीं'
केतन अग्रवाल मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल को जब पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था, तब उसने कैमरे के सामने मिडल फिंगर दिखाई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई यूज़र्स ने टिप्पणी की कि 'उसे यकीन है कि वह बच निकलेगी'। एक यूज़र ने लिखा कि वह सरेआम सिस्टम को चुनौती दे रही है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। एक और व्यक्ति ने कमेंट किया कि वह अब खुद को पीड़ित बताने का नाटक करेगी।