सितंबर महीने में 15 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, सितंबर में जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों, स्थानीय आयोजनों और साप्ताहिक छुट्टियों (रविवार, दूसरा व चौथा शनिवार) को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) की सुविधाएं पहले की तरह ही बिना किसी बाधा के काम करती रहेंगी।