सितंबर तिमाही में HUL के सामान हो सकते हैं महंगे, बजट पर पड़ेगा असर

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) सितंबर तिमाही के दौरान अपने कई उत्पादों के दाम 2 से 5 फीसदी तक बढ़ा सकती है। कंपनी ने इसके पीछे कच्चे माल की कीमतों में उछाल और बढ़ती महंगाई को मुख्य कारण माना है। इससे पहले वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भी HUL ने अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने का सारा बोझ एक साथ ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा, बल्कि कीमतों में इजाफा धीरे-धीरे किया जाएगा।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सितंबर तिमाही में HUL के सामान हो सकते हैं महंगे, बजट पर पड़ेगा असर | ShortKT