दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत स्थित लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 1:13 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 10:43 बजे) आए इस भूकंप की गहराई ज़मीन से 13 किलोमीटर नीचे थी। गौरतलब है कि चीन, तिब्बत और नेपाल में आई बाढ़ के बाद गुरुवार को नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।