सिख धर्म में योग का कोई स्थान नहीं, गुरुद्वारों में आयोजन न करें: अकाल तख्त
अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज का कहना है कि सिख धर्म में योग के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों को निर्देश दिया है कि वे लंगर और दीवान हॉल समेत गुरुद्वारा परिसर के अंदर योग कक्षाएं चलाने की इजाजत न दें। गुरुद्वारों का निर्माण मूल रूप से इसलिए किया गया था ताकि भक्त गुरबानी और 'शब्द' के साथ जुड़ सकें।