सिंधु जल संधि पर तनाव के बीच भारत ने लद्दाख में तैयार किया पहला रॉक डैम
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को लेकर जारी गतिरोध के बीच, भारत ने लेह के उपशी इलाके में सिंधु नदी पर अपना पहला रॉक चेक डैम बना लिया है। इस परियोजना से लेह के कई क्षेत्रों में खेती के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होगी। पत्थरों का उपयोग करके बिना सीमेंट के तैयार किए गए इस ढांचे ने जल स्तर को 10 फीट तक ऊपर उठा दिया है।