सास की इच्छा पूरी करने के लिए बहू बनी 'श्रवण कुमार', कांवड़ पर बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक की पैदल यात्रा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली पिंकी अपनी बुजुर्ग सास को कांवड़ पर बिठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक करीब 170 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रही हैं। इस यात्रा में पिंकी की बेटी राधा भी कांवड़ उठाने में उनका पूरा सहयोग दे रही है। दरअसल, पिंकी की सास की दिली ख्वाहिश थी कि वे हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करें और कांवड़ यात्रा पूरी करें। गौरतलब है कि पिंकी की सास के चार बेटे हैं, लेकिन उनकी बहू ने ही इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।