सावन शिवरात्रि: कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-NCR में आज इन रास्तों पर लग सकता है जाम

सावन शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ यात्रा अपने पूरे जोर पर है, जिसके चलते मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर के कई रास्तों पर ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। दिल्ली-नोएडा, नोएडा-गाजियाबाद, गाजियाबाद-दिल्ली और दिल्ली-फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, दिल्ली के कालिंदी कुंज, डीएनडी फ्लाईवे, आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर जैसे इलाकों में भी यातायात के प्रभावित रहने के आसार हैं।

by shortkt.com
9 घंटे पहले
सावन शिवरात्रि: कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-NCR में आज इन रास्तों पर लग सकता है जाम | ShortKT