सावधान! MCX के नाम पर जयपुर में सक्रिय हुआ ठगों का गिरोह
MCX ने चेतावनी दी है कि जयपुर में कुछ जालसाज और फर्जी संस्थाएं उनके नाम का दुरुपयोग कर रही हैं। ये लोग नकली वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। एक्सचेंज का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी जगहों पर निवेश करता है, तो किसी भी तरह के नुकसान के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही, ऐसी स्थिति में एक्सचेंज की ओर से निवेशकों को कोई सुरक्षा या शिकायत समाधान की सुविधा नहीं दी जाएगी।