साल 2027 के लिए बाबा वेंगा की पहली भविष्यवाणी, दावा किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा
बाबा वेंगा की 2027 से जुड़ी एक भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके समर्थकों का कहना है कि 2027 में कोई अज्ञात बीमारी या जेनेटिक एक्सपेरिमेंट मानव जाति में भारी परिवर्तन ला सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना के बाद कुछ लोगों में सुपरह्यूमन जैसी शक्तियां आ सकती हैं, जिससे इंसानों की मानसिक और शारीरिक क्षमताओं में अद्भुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।