सालबेग की मज़ार पर क्यों रुकता है भगवान जगन्नाथ का रथ?
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान उनका रथ सालबेग की मज़ार के पास ठहरता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सालबेग एक हिंदू मां और मुस्लिम पिता की संतान थे। कहा जाता है कि एक युद्ध में घायल होने के बाद भगवान के चमत्कार से वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे। उनकी मृत्यु के बाद, जब रथ उनकी मज़ार के पास पहुंचा तो वह अपने आप रुक गया। मान्यता है कि जब लोगों ने वहां सालबेग के सम्मान में जयकारे लगाए, तभी रथ आगे की ओर बढ़ा।