साधारण वेशभूषा में पेंशन लेने पहुंचे बुजुर्ग का बैंक बैलेंस देख दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें एक बुजुर्ग सादे कपड़ों में अपनी पेंशन लेने बैंक पहुंचे। वीडियो में दिखाया गया है कि उनके खाते में 68 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है, जबकि उन्होंने अपनी जरूरत के लिए सिर्फ 2200 रुपये ही निकाले। वीडियो के दौरान एक व्यक्ति कंप्यूटर स्क्रीन पर निकाली गई रकम और बुजुर्ग का कुल बैंक बैलेंस दिखाता हुआ सुनाई दे रहा है।