साजिद खान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन और पत्नी सुनीता
अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन मुख्य अभिनेता के रूप में हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉररिन' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के माध्यम से उनकी मां सुनीता आहूजा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। साजिद खान द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में चंकी पांडे और जेमी लीवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।