सागर धनखड़ मर्डर केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील कुमार की जमानत अर्जी ठुकराई
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपी सुशील कुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि मई 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में सागर और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें सागर की जान चली गई थी।