आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके साइबर अपराधी अब बहुत तेजी से किसी भी ऐप, वेबसाइट या सॉफ्टवेयर की खामियों का पता लगा रहे हैं। इसकी वजह से धोखाधड़ी वाले मैसेज भेजना, नकली वेबसाइटें तैयार करना, पासवर्ड हैक करना और ऑनलाइन ठगी करना पहले से कहीं ज्यादा सरल और तेज हो गया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।