सहारनपुर: 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट की पुरानी मस्जिद गिराई गई, सांसद इकरा हसन नजरबंद

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह 4 बजे प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल के साथ पहुंचकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित 70 साल पुरानी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के लिए करीब 200 जवानों को तैनात किया गया था। जुलाई 2026 में सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मस्जिद को अवैध घोषित किया था, जिस पर जिला जज की अदालत ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। वहीं, इस ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर जा रहीं कैराना की सांसद इकरा हसन को प्रशासन ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सहारनपुर: 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट की पुरानी मस्जिद गिराई गई, सांसद इकरा हसन नजरबंद | ShortKT