सहकर्मी ने जबरन किस करने की कोशिश की, ऑफिस जाने से घबरा रहा शख्स
एक व्यक्ति ने रेडिट पर साझा किया है कि एक सहकर्मी के साथ बियर पीते समय उसने उसे चूमने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार, 'मुझसे करीब 10-11 साल बड़े उस सहकर्मी ने मेरा जबड़ा पकड़कर मुझे अपनी तरफ खींचा। मैंने उसे तुरंत धक्का दिया और वहां से निकल आया।' उसने बताया कि अब उसे ऑफिस में उस सहकर्मी का सामना करने में डर महसूस हो रहा है।