सलमान ने नशे में बदतमीजी की और फिर हाथापाई हुई: सुभाष घई ने साझा किया पुराना वाकया
फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 'युवराज' फिल्म शुरू होने से पहले एक पार्टी के दौरान सलमान खान के साथ उनकी झड़प हो गई थी। सुभाष के अनुसार, उस वक्त सलमान नशे की हालत में थे और उन्होंने अपशब्द कहना शुरू कर दिया था। सुभाष ने आगे बताया कि बाद में सलमान के पिता सलीम खान के हस्तक्षेप के बाद अभिनेता ने उनसे माफी मांग ली थी।