बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने मुंबई में स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) के दफ्तर पहुंचकर वहां के नए आईटी सर्वर रूम का उद्घाटन किया और एसआरए की कॉफी टेबल बुक को भी लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने 50 से ज्यादा झुग्गीवासी परिवारों को उनके नए घरों की चाबियां भेंट कीं। एसआरए के सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर ने बताया कि नई तकनीक और पारदर्शी कामकाज के जरिए लोगों के पुनर्वास का काम तेजी और बेहतर तरीके से किया जा रहा है।