सलमान खान ने 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट पर पूछे गए सवाल को किया किनारा
एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आप मुझसे कोई भी सवाल कर सकते हैं, बस उस एक विषय पर मत पूछिए। उस बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है।" उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद पत्रकार हंसने लगे। ऐसा माना जा रहा है कि वह अपनी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ से जुड़े सवाल को टाल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की कुछ समस्याओं की वजह से फिल्म की रिलीज़ आगे बढ़ गई है।