सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी रीति को दी यह सलाह
भोजपुरी अभिनेता, गायक और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति जब 'बिग बॉस 20' में शामिल हुईं, तो सलमान खान ने उन्हें मज़ाक-मज़ाक में एक नसीहत दी। सलमान ने कहा, "घर में अंडों को लेकर झगड़ा मत करना... और अपने पिता का नाम मत लेना।" दरअसल, वह 'बिग बॉस 4' के दौरान मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच अंडों को लेकर हुए मशहूर विवाद की याद दिला रहे थे।