सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल का निधन
बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, 41 साल के कॉन्स्टेबल गणेश शुक्रवार को अचानक बीमार पड़ गए और बेहोश होकर गिर पड़े। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना मानी जा रही है।