सरसों के तेल के टैंक में नहाता दिखा युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक कथित तौर पर सरसों के तेल से भरे टैंक में डुबकी लगाते, अपने बाल धोते और शरीर रगड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने काफी आपत्ति जाहिर की है। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अब तो बाहर का खाना खाने से मन हट रहा।" वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल किया, "क्या खाने-पीने की चीज़ों के साथ...खिलवाड़ स्वीकार किया जा सकता है?"

by shortkt.com
18 घंटे पहले
सरसों के तेल के टैंक में नहाता दिखा युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने जताई नाराजगी | ShortKT