सरकार जल्द ला सकती है देश का पहला रिटेल खपत सर्वे, हर खरीदारी पर रहेगी नज़र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार देश में पहली बार रिटेल कंज़प्शन सर्वे कराने की योजना बना रही है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि आम जनता किन वस्तुओं पर सबसे अधिक खर्च कर रही है, किन चीज़ों की मांग सबसे ज़्यादा है और विभिन्न राज्यों में खरीदारी के तौर-तरीके क्या हैं। इस प्रक्रिया के तहत राशन, कपड़े, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सभी खुदरा क्षेत्रों से संबंधित डेटा एकत्रित किया जाएगा।