सरकार की इच्छाशक्ति का प्रतीक है अनुच्छेद 370 का खात्मा और नक्सलवाद पर प्रहार: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना और नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कदम उठाना केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश ने रक्षा निर्माण, डिजिटल पेमेंट, आत्मनिर्भरता और स्टार्ट-अप जैसे क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के आगामी कार्यकाल के दौरान 'विकसित भारत' का सपना निश्चित रूप से पूरा होगा।