सरकार का दावा: 7 वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़े भारत लाए गए, 17,874 करोड़ की संपत्ति जब्त
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 से लेकर अब तक कुल 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को वापस भारत लाया गया है। इसके अलावा, 2019 से 2026 के बीच 17,874 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है और 18,762 करोड़ रुपये की भरपाई की गई है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि 2024 में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों में पहली बार 'ट्रायल इन ऐब्सेन्शिया' यानी आरोपी की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने का नियम शामिल किया गया है।