सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति पर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्रियों से मांगे जवाब
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर चिंता जताई है। उन्होंने कुल 6 सवाल किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से यह पूछा गया है कि पिछले 5 वर्षों में कितने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआ है और कितनों को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। इसके अलावा, उन्होंने बीते 5 सालों के दौरान सरकारी स्कूलों के लिए जारी किए गए कुल बजट का ब्यौरा भी मांगा है।