समांथा रुथ प्रभु ने पहली बार साझा की बेबी बंप की झलक
अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद, 39 वर्षीय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। मंगलवार की रात उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे सिक्स पैक ऐब्स... तुमसे जल्द ही मुलाकात होगी... फिर मिलेंगे।" गौरतलब है कि अभिनेता नागा चैतन्य से अलग होने के बाद समांथा ने साल 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ शादी की थी।