सबा पटौदी ने बताया, 50 की उम्र में भी क्यों नहीं की शादी
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी शादी को लेकर बात की है। 50 वर्षीय सबा ने बताया, '18-19 साल की उम्र से ही मेरे लिए कई रिश्ते आए, लेकिन मैंने शादी नहीं की।' उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं 19 साल की थी, तब कोलकाता में एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और रिश्ता लगभग पक्का हो गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। असल में, मैं उस समय शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।'