सनी देओल ने बताया, पिता धर्मेंद्र की किस पाबंदी के कारण उनका रेसिंग ड्राइवर बनने का सपना टूटा
अमिताभ बच्चन के शो 'KBC' में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी फॉर्मूला-1 रेसिंग ड्राइवर बनना चाहते थे, तो सनी देओल ने अपनी पुरानी इच्छा का जिक्र किया। सनी ने माना कि उन्हें ड्राइविंग का बहुत शौक था। उन्होंने कहा, 'पापा (धर्मेंद्र) हमारे प्रति काफी सुरक्षात्मक थे। अगर हम कभी किसी खेल या ऐसी किसी गतिविधि में जाना चाहते थे, तो उनकी इसी फिक्र की वजह से हमें अनुमति नहीं मिल पाती थी, जिसके चलते मेरा वह सपना पूरा नहीं हो सका।'