सदर बाजार की दुकान ने रचा इतिहास, 30 लाख तिरंगे बेचकर मनाया आजादी का जश्न
दिल्ली के सदर बाजार में मौजूद 'भारत हैंडलूम क्लॉथ हाउस' ने इस बार 15 अगस्त के मौके पर 30 लाख तिरंगे बेचने का कीर्तिमान बनाया है। 'फ्लैग हाउस' के नाम से मशहूर यह प्रतिष्ठान देश की सबसे पुरानी झंडा निर्माता दुकानों में गिना जाता है। साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय से ही यह दुकान लगातार देश के हर खास मौके पर तिरंगे की आपूर्ति करती आ रही है।