सदन में बोलने का मौका नहीं मिला, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखूंगा: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर संसद के भीतर अपनी बात न रखने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "बीजेपी ने मुझे बोलने नहीं दिया। आज बुधवार शाम 6 बजे मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन सभी बातों को रखूंगा जो मुझे सदन में नहीं कहने दी गईं। आप मेरा माइक बंद कर सकते हैं, लेकिन छात्रों की आवाज को नहीं दबा सकते।"

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सदन में बोलने का मौका नहीं मिला, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखूंगा: राहुल गांधी | ShortKT