सत्य निकेतन इमारत हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया है। इस दुखद घटना में कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया था, जिनमें से 7 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एमसीडी के 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।