सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर 'AAP' नेता का तंज, बोले- टेंडर के वक्त तो वे जेल में थे

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एक मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांढा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'जिस जल बोर्ड टेंडर का जिक्र किया जा रहा है, उस समय सत्येंद्र जैन जेल में बंद थे।' ढांढा ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, 'बीजेपी को आम आदमी पार्टी से कितना डर लगता है, इसके लिए और क्या सबूत चाहिए? जेल में रहने के दौरान वह कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं?'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर 'AAP' नेता का तंज, बोले- टेंडर के वक्त तो वे जेल में थे | ShortKT