सड़क परिवहन मंत्रालय का बड़ा कदम, गाड़ियों की तेज हेडलाइट से मिलेगी राहत
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों की तेज हेडलाइट से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत, नए दोपहिया वाहनों में ऑटोमैटिक हेडलैंप को बाय-डिफॉल्ट लो-बीम मोड पर सेट करने की योजना है। इसके अलावा, कारों और बाइक्स की हेडलाइट की अधिकतम चमक और कलर टेम्परेचर को भी एक निश्चित सीमा के दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है।