सड़क धंसने पर बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: काम होगा तो ऐसा तो होता ही है

प्रयागराज में राम वनगमन मार्ग के धंसने को लेकर पूछे गए सवाल पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अजीब प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'अरे यार सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी।' मौर्य ने इसे सामान्य बताते हुए कहा कि इतनी ज्यादा बारिश में ऐसा होना स्वाभाविक है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेपाल में आई बाढ़ में तो कई पुल तक बह गए। गौरतलब है कि इस मार्ग का निर्माण ₹4,400 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
सड़क धंसने पर बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: काम होगा तो ऐसा तो होता ही है | ShortKT