सऊदी-तुर्किये-पाक रक्षा डील पर ट्रंप की प्रतिक्रिया: इसे बताया साहसी पहल
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के रक्षा समझौते की सराहना की है। उन्होंने इस करार को क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने वाला एक बड़ा कदम करार दिया। ट्रंप ने इसे 'एक साहसी और महत्वपूर्ण शुरुआत' बताते हुए कहा कि यह दिखाता है कि मध्य पूर्व के राष्ट्र अब किस तरह एक साथ आ रहे हैं।