सऊदी, तुर्किये और पाकिस्तान की रक्षा डील पर एक्सपर्ट की सलाह, भारत के लिए क्या हैं चुनौतियां?
सैन्य विशेषज्ञ शशि अस्थाना ने सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा करार के बाद भारत के लिए जरूरी कदमों पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा, "भारत को सऊदी अरब के साथ अपने आपसी रिश्तों को मजबूत बनाए रखना होगा। साथ ही, खाड़ी देशों के साथ रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना चाहिए। भारत को अपने विस्तारित पड़ोस की नीति में सही संतुलन बनाने की जरूरत है।"