संसद में सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव?

पूर्णिया, बिहार से सांसद पप्पू यादव मॉनसून सत्र के दौरान संसद में एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने सिर पर पट्टी बांधी हुई थी जिस पर 'जस्टिस' लिखा था और उनके हाथ में एक लाठी थी। सांसद का यह रूप प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में था। बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली, मुंबई और बिहार समेत कई जगहों पर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
संसद में सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? | ShortKT