बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 9 सुझाव साझा किए हैं। इन सुझावों में शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, भरपूर नींद लेना, सुरक्षित रूप से धूप का आनंद लेना, तंबाकू का सेवन बंद करना और शरीर को स्ट्रेच करना शामिल है। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, आहार में सब्जियों को शामिल करना, जरूरत पड़ने पर लोगों से सहायता मांगना और शराब का सेवन कम करना या पूरी तरह छोड़ देना भी इसमें शामिल है।