संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय पर हो रहे हमलों को रोकने की मांग की
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार जानकारों ने पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के साथ होने वाले भेदभाव और हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार से आग्रह किया है कि वह उस 'संरक्षण संस्कृति' को समाप्त करे, जिसके चलते हमलावरों को खुली छूट मिल जाती है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इन हमलों में अक्सर सरकारी अधिकारियों की मूक सहमति देखने को मिलती है।