संबित पात्रा का वॉट्सऐप अकाउंट हैक, जालसाज ने UPI के जरिए मांगे पैसे
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जानकारी दी है कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम पर पैसे की मांग करने वाले किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही कोई भुगतान करें। 'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, उनके एक रिपोर्टर को भी पात्रा के हैक हुए अकाउंट से एक संदिग्ध मैसेज मिला, जिसमें UPI के माध्यम से ₹55,000 भेजने को कहा गया था।