संजू सैमसन को टीम से बाहर रखने पर रहाणे ने जताई हैरानी
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किए जाने पर अजिंक्य रहाणे ने अपनी बात रखी है। रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जिस खिलाड़ी ने अभी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, उसे टीम में जगह न मिलना काफी अजीब है। मुझे उम्मीद है कि संजू बहुत जल्द भारतीय टीम में फिर से नजर आएंगे।'