संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे की एक ही जगह से तस्वीरें वायरल, डेटिंग की चर्चा तेज
अभिनेता हर्षवर्धन राणे और अभिनेत्री संजीदा शेख की सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। हाल ही में हर्षवर्धन ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके ठीक अगले दिन संजीदा ने भी उसी लोकेशन से फोटो पोस्ट कीं, जिसमें घर, चूल्हा और कप जैसी चीजें बिल्कुल एक जैसी दिखाई दे रही हैं।