श्रेया कालरा का खुलासा: 13 साल की उम्र में कजिन ने किया था यौन शोषण, उसकी शादी में भी हुई थीं शामिल

'लॉकअप-2' शो के दौरान श्रेया कालरा ने खुलासा किया कि 13 साल की उम्र में उनके एक चचेरे भाई ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया, "नानी के घर पर हम सब साथ में गद्दे बिछाकर सोते थे, और वह मुझे पकड़ लेता था। उसकी मां का देहांत हो चुका था, इसलिए मेरी मां ने तीन साल तक उसकी देखभाल की थी। मैं अपने परिवार के साथ उसकी शादी में भी गई थी।" श्रेया के मुताबिक, उनके माता-पिता को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
श्रेया कालरा का खुलासा: 13 साल की उम्र में कजिन ने किया था यौन शोषण, उसकी शादी में भी हुई थीं शामिल | ShortKT